बासपहाड़ में अवैध पत्थर खनन से दहशत में है ग्रामीण,घरों में आई दरारें

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज जिले के बरहेट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत के डोराय पंचायत अंतर्गत बासपहाड़ और डोराय पहाड़ के ग्रामीण अवैध खनन और क्रशर से त्रस्त हैं।भाजपा नेता मंडल मुर्मू ने रविवार को पहाड़िया समुदाय के लोगों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं।ग्रामीणों का आरोप है कि बासपहाड़ में नियमों के विरुद्ध खनन और ब्लास्टिंग हो रही है,लगातार धमाकों से घरों में दरारें पड़ गई हैं, हर धमाके के साथ लोगों में घर गिरने का डर बना रहता है, जलस्रोत सूख रहे हैं और जल-जंगल-जमीन पर बुरा असर पड़ रहा है।मंडल मुर्मू ने जिला प्रशासन और खनन विभाग से संयुक्त जांच की मांग की है,उन्होंने कहा कि लीज ब्लास्टिंग और पर्यावरण मानकों की वैज्ञानिक जांच हो,उल्लंघन पर कार्रवाई और प्रभावितों को राहत मिले।उन्होंने आगे कहा की जल-जंगल-जमीन सिर्फ नारा नहीं,यहां के लोगों का जीवन और अधिकार है,डोराय पहाड़ के लोगों को विकास चाहिए,विनाश नहीं,वहीं इस मौके पर सैकड़ो महिला एवं पुरुष मौजूद रहे।



