जालौन
समाजवादियों ने लोहिया व भगत सिंह को शहादत दिवस दी श्रद्धांजलि

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
उरई (जालौन)। समाजवादी पार्टी कार्यालय उरई में समाजवादी विचारधारा के महान चिंतक डा. राम मनोहर लोहिया और क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह के शहादत दिवस पर जिला महासचिव जमालुद्दीन के नेतृत्व में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित कार्यकर्ताओं ने समाजवादी विचारधारा के महान चिंतक डा. राम मनोहर लोहिया जी और शहीद भगत सिंह के चित्रों पर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत ने कहा कि डा राम मनोहर लोहिया का जन्म 24 मार्च 1910 को उत्तर प्रदेश के अकबर पुर में हुआ। लोहिया जी प्रखर समाजवादी, पिछड़ों के अधिकार, नारी सशक्तिकरण के पक्षधर रहे। वह गांधीवादी विचारधारा के अनुयाई भी थे। उन्होंने हमेशा समता समानता की लड़ाई लड़ी। सपा संस्थापक श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव, लोहिया जी के विचारों पर चलकर समाजवादी पार्टी को मजबूत किया। प्रदेश सचिव वीरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि डा. लोहिया जी ने अपना जन्मदिन कभी नहीं मनाया क्योंकि उनका जन्म 23 मार्च को हुआ था और इस पर देश की आजादी की लड़ाई में क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जैसे भारत के वीर सपूतों को फांसी पर चढ़ाया गया था। इसलिए इन वीर सपूतों की सहादत दिवस होने पर लोहिया जी अपना जन्मदिन नहीं मनाते थे। उन्होंने कहा कि आज हम समाजवादी लोग लोहिया जी के जन्मदिन पर देश के वीर सपूतों के सहादत दिवस पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन कर रहे हैं। इस मौके पर पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत, जमालुद्दीन, वीरेंद्र सिंह यादव, रामरतन प्रजापति, विवेक यादव, महेश चंद्र विश्वकर्मा, जीवन प्रताप बाल्मीकि, कुसुम सक्सेना, महेश शिरोमणि, दशरथ सिंह पाल, प्रताप सिंह यादव, शैलेन्द्र श्रीवास, बबलू नरछा, पंकज दीक्षित, अखिलेश शर्मा आदि मौजूद रहे।


