जालौन

दो करोड़ की लागत से होगा श्री बटुक भैरव मंदिर का कायाकल्प

सौंदर्यीकरण कार्य का जनप्रतिनिधियों ने किया भूमि पूजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
रामपुरा (जालौन)। ऐतिहासिक, धार्मिक एवं पौराणिक महत्व वाले श्री बटुक भैरव जी महाराज मंदिर (रामपुरा) के सौन्दर्यकरण (बंदन योजना) के तहत मंगलवार को भव्य भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य रमा आर.पी. निरंजन ने विधि-विधान से पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री ओमप्रकाश वर्मा एवं निवर्तमान चेयरमैन शैलेंद्र सिंह की गरिमामयी मौजूदगी रही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय नागरिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल दिखाई दिया। जानकारी के अनुसार इस योजना के अंतर्गत मंदिर के समग्र विकास के लिए लगभग 2 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस राशि से मंदिर परिसर का सौन्दर्यकरण करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य कराए जाएंगे। इनमें भव्य धर्मशाला का निर्माण प्रमुख है, जहां साधु-संतों के ठहरने की समुचित व्यवस्था होगी। साथ ही पर्यटन विभाग के लिए एक अलग कक्ष भी बनाया जाएगा, जिससे क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिल सके। इसके अलावा नदी संरक्षण, घाट निर्माण, टीन सेट का निर्माण भी प्रस्तावित है। इन कार्यों से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और मंदिर परिसर की भव्यता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रमा आर.पी. निरंजन ने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों का भी उल्लेख करते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों के विकास से क्षेत्र की आस्था और पहचान दोनों को मजबूती मिलती है। कार्यक्रम के अंत में नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री ओमप्रकाश वर्मा द्वारा मुख्य अतिथि रमा आर.पी. निरंजन को स्मृति चिन्ह एवं शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा, और लोगों ने इस पहल को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button