Uncategorizedजालौन

माधौगढ़ में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण 8 मई को होगा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
माधौगढ़ (जालौन)। क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण आने वाला है, जब वीरता और स्वाभिमान के प्रतीक महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। यह कार्यक्रम 8 मई 2026 को शाम 4 बजे माधौगढ़ में आयोजित होगा।
आयोजक सदस्य केटी तोमर की ओर से समस्त क्षेत्रवासियों को इस ऐतिहासिक अवसर पर सादर आमंत्रित किया गया है। उन्होंने अपील की है कि अधिक से अधिक लोग उपस्थित होकर इस गौरवपूर्ण क्षण के साक्षी बनें और महाराणा प्रताप के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित करें। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। आयोजकों का कहना है कि यह आयोजन न केवल ऐतिहासिक महत्व रखता है, बल्कि नई पीढ़ी को वीरता, त्याग और देशभक्ति की प्रेरणा भी देगा। आयोजन समिति ने कहा कि क्षेत्रवासियों की गरिमामयी उपस्थिति ही इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी शक्ति होगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button