नोएडा

तलाश गश्ती अज्ञात मृतक थाना सैक्टर-126 नोएडा, कमिश्नरेट-गौतमबुद्धनगर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि दिनांक 25.04.2026 को श्री महेश चन्द पुत्र श्री मूल चन्द निवासी ग्राम सुल्तानपुर सैक्टर-128 नोएडा मो0 9999064506 ने थाना उपस्थित आकर एक प्रार्थना पत्र बाबत आज दिनांक 25/4/2026 को सुबह करीब 7.30 AM बजे ग्राम सुल्तानपुर फुट ओवर ब्रिज के पास टहलने गया था जहाँ फुटपाथ पर एक अज्ञात व्यक्ति जो देखने में भिखारी जैसा लग रहा था तथा शरीर पर काफी सूजन लग रही थी तथा जिसको हॉस्पिटल ले जाया गया जिसको डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर देने के सम्बन्ध में लाकर दाखिल किया गया उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना सेक्टर-126, नोएडा, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पर रपट संख्या 22 समय 12.04 बजे पर विवरण अंकित किया गया है।

अतः सर्वसाधारण से निवेदन है कि यदि किसी व्यक्ति को इस अज्ञात मृतक व्यक्ति के संबंध में कोई भी जानकारी प्राप्त हो तो कृपया तत्काल निम्नलिखित मोबाइल नंबरों/थाना पर संपर्क कर सूचना प्रदान करने का कष्ट करें।

हुलिया:-रंग गेहुंआ कद करीब 5 फुट 5 इन्च उम्र 40-42 वर्ष, आँख, नाक, कान-सामान्य, इकहरा मजबूत शरीर।

कपडेः- सफेद ब्लैक चेक नीला लोअर सफेद चप्पल।

जाँचकर्ता उ0नि0 करूणेश सिंह थाना सैक्टर-126 नोएडा कमिश्नरेट-गौतमबुद्धनगर

8595902593

थानाध्यक्ष थाना सैक्टर-126 नोएडा कमिश्नरेट-गौतमबुद्धनगर

मो0नं0-8851066413

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button