जालौन

पनयारा में धड़ल्ले से जारी अवैध मिट्टी खनन

तेज रफ्तार ट्रैक्टरों से ग्रामीणों में दहशत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कोंच। कोंच थाना क्षेत्र के ग्राम पनयारा में इन दिनों अवैध मिट्टी खनन का कारोबार तेजी से फैलता दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासनिक सख्ती के अभाव में मिट्टी माफियाओं के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। गांव के पीछे जेसीबी मशीनों से बड़े पैमाने पर मिट्टी खोदी जा रही है, जबकि मिट्टी से भरे ट्रैक्टर दिन-रात सड़कों और गलियों में दौड़ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि मडोरी गांव के आगे स्थित पनयारा क्षेत्र में दिरावटी गांव से जुड़े एक कथित मिट्टी कारोबारी द्वारा अवैध तरीके से खनन कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद कुछ समय के लिए खनन कार्य रोक दिया गया। हालांकि शाम ढलते ही आधा दर्जन ट्रैक्टरों के साथ फिर से मिट्टी ढुलाई शुरू हो गई।
ग्रामीणों का कहना है कि तेज रफ्तार से दौड़ रहे मिट्टी लदे ट्रैक्टर गांव की संकरी गलियों से गुजरते हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बच्चों और राहगीरों की सुरक्षा को लेकर लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button