जालौन

मिशन शक्ति अभियान एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं को किया जागरूक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
जालौन (उरई)। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत रविवार को थाना कोतवाली जालौन की एंटी रोमियो टीम ने कस्बा जालौन के सरदार बल्लभभाई पटेल चैराहा पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया।
अभियान के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं से सीधे संवाद कर उन्हें सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। टीम द्वारा महिला सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों वूमेन पावर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 तथा साइबर अपराध हेल्पलाइन-1930 के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके साथ ही घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, महिला अधिकारों एवं कानूनी प्रावधानों पर भी जागरूक किया गया। पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पम्पलेट वितरित किए और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस सहायता लेने की अपील की। थाना कोतवाली जालौन पुलिस ने स्पष्ट किया कि मिशन शक्ति अभियान लगातार जारी रहेगा तथा महिलाओं की सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए पुलिस चैबीस घंटे प्रतिबद्ध है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button