जालौन

48 घंटे के अंदर अपहरण हुए युवक को आटा पुलिस एवं एसओजी सर्विलांस ने कराया मुक्त

पैसों के लेन-देन में रचा गया था युवक के अपहरण का खेल

 दिल्ली-गाजियाबाद से सकुशल बरामद पांच आरोपी गिरफ्तार
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
उरई (जालौन)। थाना आटा पुलिस एवं एसओजी, सर्विलांस टीम ने दिल्ली पुलिस के सहयोग से अपहरण की एक सनसनीखेज घटना का 48 घंटे के अंदर सफल खुलासा करते हुए अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया है पुलिस ने इस मामले में कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है तथा घटना में प्रयुक्त कार और अपहृत की मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। पुलिस अधीक्षक जालौन विनय कुमार सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी के पर्यवेक्षण तथा एवं थाना प्रभारी आटा अजय सिंह व एसओजी, सर्विलांस के नेतृत्व में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
थाना आटा क्षेत्र के ग्राम बारा निवासी रोहित पुत्र महेन्द्रपाल के अपहरण की रिपोर्ट उसकी पत्नी द्वारा दर्ज कराई गई थी। शिकायत में बताया गया था कि रोहित का अज्ञात लोगों द्वारा अपहरण कर लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल तीन विशेष टीमों का गठन किया और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस तथा अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कराई। जांच के दौरान पुलिस को अपहृत युवक और आरोपियों की लोकेशन दिल्ली एवं गाजियाबाद में मिली। इसके बाद जालौन पुलिस ने दिल्ली पुलिस की मदद से दबिश देकर अपहृत रोहित को सकुशल बरामद कर लिया। साथ ही मुख्य आरोपी अजय और शंकर कुमार को घटना में प्रयुक्त डिजायर कार संख्या यूपी 14 एसटी 1864 सहित गिरफ्तार कर लिया गया। अपहृत रोहित ने पुलिस को बताया कि पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में 2 जून 2026 को अजय, शंकर और रविन्द्र ने उसे कुसमरा रोड से जबरन कार में बैठाकर अगवा कर लिया था। घटना के दौरान सुनील और रिजवान भी मोटरसाइकिल से उनके साथ मौजूद थे। रोहित ने बताया कि वह सभी आरोपियों को पहले से जानता था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए सुनील,रिजवान और दीपक को भी गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से अपहृत रोहित की बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों में अजय (महोबा), शंकर (गाजियाबाद), सुनील (हमीरपुर), रिजवान (जालौन) और दीपक (ग्राम बारा, जालौन) शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है। इस सफल कार्रवाई से जालौन पुलिस ने एक बार फिर त्वरित कार्रवाई और तकनीकी जांच के माध्यम से गंभीर अपराधों के खुलासे में अपनी दक्षता साबित की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button