मंदिर निर्माण कार्य में सहयोग करने पर दानदाता का स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। समाजसेवी एवं तेजा भक्त राजेन्द्र मंडिवाल ने राष्ट्रीय जाट महासंघ के पदाधिकारियों की मौजूदगी में निर्माणाधीन तेजाजी मंदिर क्यामसर के निर्माण में सहयोग के तौर पर 51 हजार रुपये नकद व निर्माण सामग्री देने की घोषणा करने पर साफा एवं फूल माला पहनाकर स्वागत किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद लोयल, झुंझुनूं शहर ब्लॉक अध्यक्ष सूबेदार विजय सिंह बेनीवाल, ब्लॉक महासचिव सुरेश कुमार एवं ब्लॉक सचिव पोकरमल ने स्वागत किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने तेजा भक्त एवं समाजसेवी राजेन्द्र मंडिवाल का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि जनसहयोग से निर्माणाधीन लोकदेवता तेजाजी महाराज का मन्दिर भारत का सबसे बड़ा 165 फीट ऊंचा मन्दिर होगा, जिसमें सभी का श्रद्धा भावना से अच्छा सहयोग मिल रहा है।



