जालौन

 दो बूंदों से सुरक्षित हुआ बचपन: जालौन में 35 बूथों पर चला पल्स पोलियो अभियान

4,443 बच्चों को पिलाई गई खुराक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
जालौन। पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से रविवार को जालौन में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत व्यापक स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाया गया। पूरे क्षेत्र में बनाए गए 31 स्थायी और 4 ट्रांजिट बूथों, कुल 35 बूथों पर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा (ओपीवी) की खुराक पिलाई गई।
अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने बूथों पर पहुंचे बच्चों को पोलियो की खुराक देकर उन्हें इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित करने का कार्य किया। पूरे अभियान में 4,443 बच्चों को सफलतापूर्वक पोलियो की दवा पिलाई गई।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. के.डी. गुप्ता ने बताया कि अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि अभियान को सफल बनाने में चिकित्सकों, एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारियों ने पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।
उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि यदि किसी कारणवश कोई बच्चा पोलियो की खुराक नहीं ले पाया है, तो आगामी चरणों में उसे अवश्य दवा पिलाएं। उनका कहना था कि “दो बूंद जिंदगी की” हर बच्चे के स्वस्थ, सुरक्षित और पोलियो मुक्त भविष्य की सबसे बड़ी सुरक्षा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button