सिंगरौली
मोरवा पुलिस ने किया कलाकार अशोक पांडेय को सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मोरवा। विगत दिनों मोरवा पुलिस द्वारा नशा मुक्ति अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि सिडा अध्यक्ष वीरेंद्र गोपाल रहे तथा विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक सियाज के एम सिंगरौली थे।
इस कार्यक्रम में जिले के सुप्रसिद्ध कलाकार अशोक पांडेय ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। इस दौरान हजारों दर्शक झूम उठे तथा नशे के लत को छोड़ने की कसम खाई। कार्यक्रम के उपरांत एस.पी. सिंगरौली शियाज के एम ने पांडेय को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम के अन्य कलाकार राजेश उपाध्याय, लल्लू वर्मा, संतोष शर्मा आदि थे। कार्यक्रम के आयोजक मोरवा टी.आई. डा. ज्ञानेन्द्र सिंह थे।



