शिक्षाविद स्वर्गीय भगवती शरण चौबे असाधारण शिक्षा का बीज बो गए जो आज भी फलीभुत हो रहा – जवाहरलाल महथा।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। कसमार प्रखंड के प्रखर समाजसेवी क्रांतिकारी नेता एवं आजीवन मुखिया रहे शिक्षाविद स्वर्गीय भगवती शरण चौबे ने असाधारण शिक्षा की बीज बो गए जो आज भी फलीभूत हो रहा है। उन्होंने कसमार में आजादी से पूर्व ही 1946 में उच्च विद्यालय की स्थापना कर अध्ययन अध्यापन का कार्य शुरू कर दिए थे जो आज भी चल रहा है। आज तक इस विद्यालय से कितने ही प्रतिभावान छात्र अध्ययन कर अपना उच्च मुकाम हासिल कर रहे हैं। बुधवार को पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के बोकारो जिला अध्यक्ष जवाहर लाल महथा ने कहा कि शिक्षा विद् स्वर्गीय भगवती शरण चौबे ने क्षेत्र की विकास के लिए शिक्षा को महत्वपूर्ण कड़ी मानते हुए 1946 में ही स्कूल की स्थापना कर विद्यार्थियों को पढ़ाना शुरू किए । वह विद्यालय आज भी विद्या अध्ययन अध्यापन का कार्य सुचारू रूप से गतिमान है। भाकपा नेता दिवाकर महतो ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्श ओर पदचिन्ह का अनुसरण करने की बात कही। धन्यवाद ज्ञापन सेवानिवृत शिक्षक मुरारी कृष्ण चौबे ने किया ।श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से निरंजन जायसवाल प्रेमराय,शकूर अंसारी, नागेश्वर प्रजापति, रमेश चंद्र महाराज,रतन चौबे,सुनील चौबे, मीना राय, सुभाष चंद्र ठाकुर, गोलक नाथ ठाकुर, मनेश्वर प्रजापति, चंदन कपरदार, अख्तर अंसारी, सिकंदर कपरदार, दिलीप गंझु, जगेश्वर प्रजापति,यकीन अहमद अंसारी,राकेश कुमार पांडेय, कृष्ण मोहन चौबे, सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।




