मथुरा

गोवर्धन में जलभराव का समाधान न होने से महिलाओं ने तहसील में थाली बजाकर प्रदर्शन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। गोवर्धन के महरौली गांव में जलभराव समेत विभिन्न समस्याओं का समाधान न होने से नाराज महिलाओं ने तहसील पहुंचकर थाली बजाकर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बाईपास मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब 15 मिनट तक यातायात बाधित रहा। तहसीलदार कृष्ण गोपाल मिश्र और थाना प्रभारी विनय कुमार मिश्र के समझाने तथा कार्रवाई के आश्वासन पर जाम खोला गया। इसके बाद महिलाएं बाईपास मार्ग पर पहुंच गईं और सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने भ्रष्टाचार समेत अन्य मामलों को लेकर भी प्रशासन पर सवाल उठाए। जाम के कारण सड़क पर वाहनों की कतार लग गई। महिला विनोदी सिंह चौधरी ने कहा कि जब शिकायतों की आवाज अधिकारियों तक नहीं पहुंचती तो थाली बजाकर प्रशासन को जगाना पड़ता है। एसडीएम सुशील कुमार सिंह ने बताया कि बताई गई समस्याओं के निस्तारण के लिए टीम लगाई जा रही है। संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। सामाजिक कार्यकर्ता विनोदी सिंह चौधरी के नेतृत्व में महिलाएं थाली लेकर तहसील पहुंचीं। उन्होंने कहा कि गांव में जलभराव समेत कई समस्याओं की अधिकारियों से बार-बार शिकायत की गई, लेकिन समाधान नहीं हुआ। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button