सिंगरौली

सिंगरौली नगर निगम परिषद की बैठक में सिविक सेंटर निर्माण को मंजूरी

आधुनिक ऑडिटोरियम और चौपाटी का होगा निर्माण, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर

मल्हार पार्क में स्थापित होगी अग्रसेन महाराज की प्रतिमा, जयंत तिराहे का नाम होगा सरदार पटेल के नाम पर
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित परिषद की बैठक में शहर के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। इनमें सिविक सेंटर निर्माण, मल्हार पार्क में अग्रसेन महाराज की प्रतिमा स्थापना और जयंत अस्पताल के समीप तिराहे का नाम सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम पर रखने का निर्णय शामिल है।
सिविक सेंटर में आधुनिक ऑडिटोरियम, फूड जोन और वॉकिंग जोन से युक्त आकर्षक चौपाटी विकसित की जाएगी। इससे नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है।
बैठक में नगर निगम के स्टोर में रखी पुरानी अनुपयोगी सामग्री की नीलामी को भी मंजूरी दी गई। बैठक के बाद अध्यक्ष देवेश पाण्डेय ने महापौर रानी अग्रवाल और पार्षदों के साथ शॉपिंग प्लाजा का निरीक्षण किया। समयाभाव के कारण परिषद की शेष कार्यवाही अगले दिन सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई।
बैठक में विधायक रामनिवास शाह, नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान, पार्षदगण और संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button