सिंगरौली
खैर की लकड़ी सहित जब्त वाहन को राजसात करने कार्रवाई करेगा वन विभाग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । जिले से लकड़ी की कटाई को रोक पाने में वन महकमा सुस्त रहता है गत दिनों आए मामले पर भी वन विभाग ने अपनी सफाई देते हुए पकड़े गये ट्रक को राजसात करने के लिए प्रक्रिया किए जाने की जानकारी दी है। वन अमले का कहना है कि 24 जून को अपराह्न उप वन मंडल अधिकारी गोरबी के चितरंगी भ्रमण दौरान पुलिस द्वारा सूचना मिली थी। जिसमें बताया गया था कि नौगई चितरंगी मार्ग में प्रधानमंत्री सड़क के किनारे एक ट्रक वाहन वनोपज का परिवहन करते हुए लगभग 20 मी. गहरी खाई में दुर्घटना ग्रस्त है। जिसकी सूचना पाकर एसडीओ फारेस्ट दलबल के साथ घटना स्थल बीट चितरंगी के कक्ष क्रमांक आर-91 में पहुंचे थे। जिनके निरीक्षण में पाया गया कि दुर्घटना ग्रस्त वाहन पंजीयन एचआर 55 वी-6668 पलटा हुआ पाया गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन लोडकर वनोपज को पुलिस द्वारा कब्जे में ले लिया गया। वनोपज के पहचान हेतु पत्र लिखकर सूचना की गई थी। उक्त के परिपालन में बीटगार्ड चितरंगी द्वारा वनोपज की पहचान की गई जो कि खैर प्रजाति की पायी गई है। पुलिस द्वारा वनोपज को थाने में परिवहन कराकर जप्तशुदा खैर लकड़ी की मॉप कराई गई जो कि 9.899 घनमीटर पाई गई।
उक्त तारतम्य में थाना प्रभारी चितरंगी को भारतीय वन अधिनियम 1927 मप्र अभिवहन (वनोपज) विनियमन नियम 2000 की धारा-3 के अंतर्गत कार्यवाही करने हेतु कहा गया। इसके साथ ही पुलिस कार्रवाई से अवगत कराने के लिए मांग की गई। जिसके उपरांत जप्त वनोपज को वन विभाग को सुपुर्द करने के लिए कहा गया है जिससे कि राजसात की कार्रवाई शुरू की जा सके।



