सीकर
डॉक्टर्स डे पर मेहरौली सीएससी पर किया पौधारोपण

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
रींगस (सीकर ) बावड़ी। ग्राम महरोली में राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर डॉक्टर्स डे पर कार्यक्रम आयोजन किया गया। इसी दौरान ही श्रीमाधोपुर ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी पंकज शर्मा व सीएचसी महरोली चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ विकास मील के सानिध्य में वृक्षारोपण किया गया। सीएचसी परिसर में 45 पौधे लगाकर अस्पताल को हरा भरा बनाया गया। जिससे मरीजों को शुद्ध वातावरण मिल सके । इस मौके पर डॉ. ऋषि जोशी, डॉ. अक्षय कुमार एवं अस्पताल स्टाफ उपस्थित थे।



