मेरठ

सड़क दुर्घटना पीड़ितों की स्मृति में हेलमेट वितरण, 

52 लोगों ने लिया सुरक्षा का संकल्प

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो 

 

मेरठ। सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवाने वालों की स्मृति में तथा लोगों को हेलमेट के महत्व के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ग्राम रोहटा में रविवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता मोहित राव गौतम ने इस अवसर पर क्षेत्र के लगभग 52 लोगों को निःशुल्क हेलमेट वितरित किए।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने संकल्प लिया कि वे कभी भी बिना हेलमेट के बाइक पर सफर नहीं करेंगे। इस अवसर पर मोहित राव गौतम ने कहा कि भारत में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु का एक बड़ा कारण हेलमेट का प्रयोग न करना है। यदि सभी लोग हेलमेट पहनने के साथ-साथ यातायात नियमों का पालन करें तो सड़क हादसों में होने वाली मौतों की संख्या में बड़ी कमी आ सकती है।

उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में वह क्षेत्र के लोगों को हेलमेट के महत्व और यातायात नियमों के प्रति लगातार जागरूक करेंगे तथा सरकार के इस अभियान में सहयोग करेंगे।

कार्यक्रम में विकास, कन्नू, विशाल, रोहित, शोभित, प्रदीप, प्रिंस, जेनिस, सोनू, छोटू, रमन सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button