बेतुल

बैतूल पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक में हुआ नवसेवानिवृत्तों का सम्मान, संघर्ष समिति गठित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन बैतूल की नियमित मासिक बैठक 5 नवंबर को संपन्न हुई। बैठक में कार्यसूची के अनुसार अक्टूबर 2025 में सेवानिवृत्त हुए शासकीय सेवकों का शाल-श्रीफल एवं अभिनंदन पत्र भेंट कर स्वागत-सम्मान किया गया। सभी नवसेवानिवृत्त साथियों को उज्ज्वल भविष्य, सुखद, स्वस्थ एवं समृद्ध जीवन की मंगलकामनाएं दी गईं।
बैठक के दौरान 90 वर्षीय वरिष्ठ पेंशनर मुंशीलाल राठौर का जन्मदिन भी मनाया गया। उन्हें शाल-श्रीफल एवं स्वागत पट्टिका भेंट कर सम्मानित किया गया। उनके ज्येष्ठ पुत्र विनोद कुमार राठौर ने इस दिन को सेवा-सत्कार दिवस के रूप में यादगार बनाते हुए सभी पेंशनर्स साथियों को स्वल्पाहार कराया।
श्रीमती विजया पण्डाग्रे और पी.आर. पण्डाग्रे ने सेवानिवृत्ति के अवसर पर मिठाई वितरित कर सभी का मुंह मीठा किया एवं आभार प्रकट किया। बैठक में उपस्थित सभी नवसेवानिवृत्त सदस्यों ने एसोसिएशन की आजीवन सदस्यता ग्रहण की।
बैठक में लम्बित प्रकरणों एवं शिकायतों के निराकरण हेतु संघर्ष समिति का गठन किया गया। समिति में प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सुन्दरलाल कड़वे, कार्यकारी अध्यक्ष जगन्नाथ पाठेकर और उत्तमराव ठाकरे, संभागीय अध्यक्ष अशोक बोरखड़े, सचिव शिवचरण हजारे, प्रबुद्ध जन प्रकोष्ठ भाजपा जिला संयोजक नरेंद्र कुमार शर्मा सहित अन्य तीन सदस्यों को शामिल किया गया। यह समिति संशोधित पीपीओ जारी कराने के संबंध में जिला पेंशन अधिकारी से शीघ्र संपर्क कर सार्थक परिणाम लाने का प्रयास करेगी।
व्यक्तिगत लम्बित प्रकरणों और शिकायतों के निराकरण हेतु लिखित आवेदन आमंत्रित किए गए। बैठक में राजू सोनारे (जनजाति कार्य विभाग), नरेंद्र शर्मा (सेवानिवृत्त पेंशनर एवं प्रबुद्ध जन प्रकोष्ठ संयोजक), रामदयाल विश्वकर्मा, के.के. सूर्यवंशी, अशोक बोरखड़े, माखनलाल जीतपुरे आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।
आदिमजाति कल्याण विभाग के शिक्षकों को आरंभिक सेवा तिथि से नियमित वेतनमान प्रदान करने की लम्बित प्रशासनिक स्वीकृति पर भी रणनीतिक विचार-विमर्श किया गया। बैठक का संचालन जिला सचिव शिवचरण हजारे ने किया। अंत में दिवंगत ब्रह्मलीन पेंशनर्स को मौन श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बैठक का समापन किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button