सिंगरौली

गजराबहरा मे कोलयार्ड सम्बन्धित विभिन्न समस्याओं को लेकर आज से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। जिले के गजराबहरा क्षेत्र कोलयार्ड व कोल माइंस कंपनियों के दमनकारी नीतियों के विरोध में क्षेत्रीय लोगों ने ओबीसी महासंघ के तत्वाधान मे अनिश्चितकालीन आमरण अनशन व हड़ताल शुरू किया गया आमरण अनशन आंदोलन की शुरुआत आज दोपहर 12 बजे से शुरूआत किया जाए जिसमे मुख्य रूप से सुनील कुमार जायसवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष ओबीसी महासंघ ,अमोल सिंह ज़िला संरक्षक जयस सीधी ,दिनेश सिंह ज़िला अध्यक्ष जयस सीधी ,राय सिंह मरावी जिला पंचायत सदस्य ,हिरदन सिंह सरपंच ,राजकुमार साकेत ,फूलमती सिंह पूर्व सरपंच,रणबहादूर सिंह ब्लांक अध्यक्ष कांग्रेस सरई,अशोक बैस ब्लांक अध्यक्ष युवा कांग्रेस समेत क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के हजारों लोग उपस्थित रहे।
पहले कई बार वहीं आंदोलन प्रदर्शन को समाप्त कराने के लिए कम्पनी मैनेजर तहसीलदार व थाना प्रभारी द्वारा संयुक्त रूप से लिखित मे 10 दिनो का समय लिया और सभी मांगो को पूरी करने का आश्वासन देकर आंदोलन को समाप्त कराया गया। क्षेत्रीय लोगो की प्रमुख मांगे गजराबहरा कोलयार्ड के ठेकेदार द्वारा गरीब आदिवासी महिलाओं को जिला कलेक्टर न्यायालय में ले जाकर फर्जी तरीके से अंगूठा दस्तखत करा कर उनकी जमीनों में कोयला डंपिंग की जा रही है। गजराबहरा कोलयार्ड के समीप शासकीय प्राथमिक विद्यालय को दूसरे जगह स्थानांतरण कराई जाय जिससे छोटे छोटे बच्चों का शिक्षा एवं स्वास्थ्य बेहतर हो सके। गजराबहरा कोलयार्ड से कम्पनी तक अलग से सड़क बनवाई जाए,गजराबहरा में कोलयार्ड व कोल परिवहन लगातार होने से क्षेत्र में बड़ी दुर्घटनाये एवं बड़ी. बड़ी बीमारियां दिनो दिन बढ़ रही है। कंपनी द्वारा गजराबहरा में कम से कम 50 बेड का अस्पताल बनवाया जाय गजराबहरा कोलयार्ड में जिले एवं राज्य के बाहर के व्यक्तियों को रोजगार दिया गया है जब कि क्षेत्रीय लोगों को रोजगार देने की बात कही गई थी लेकिन लोगों द्वारा माँग करने पर रोजगार देने से इंकार कर दिया गया तत्काल 70 प्रतिशत क्षेत्रीय लोगों को रोजगार दिया जाय। कोलयार्ड में साइड सुपरवाईजर के लगभग 20.-25 जगह है जिसमें सभी बाहर के लोग कार्यरत हैं उन्हें हटाकर स्थानीय युवाओं को रखा जाय। गजराबहरा कोलयार्ड से बंधौरा तक जो कोल परिवहन होता है उसके आगे कैनबई की गांडी लगाकर ही परिवहन की जाय क्योंकि तेज रफ्तार परिवहन से आये दिन दुर्घटनाएँ होती रहती हैं जिससे दुर्घटनाओं पर रोक लगाया जा सकें। गजराबहरा रेल्वे स्टेशन के समीप परिवहन आवागमन हेतु ओवरब्रिज या अण्डर ब्रिज बनवाया जाय। गजराबहरा कोलयार्ड के रेल्वे ट्रैक के उत्तर साइड कम से कम 20 फिट ऊँची बाउण्ड्री बनवाई जाय। गजराबहरा कोलयार्ड का दूषित पानी को सीधे नदी में रेल्वे पुल के पास पहुंचाई जाती है जिससे लोगों को दूषित पानी का उपयोग करना पड़ता है। व आवागमन में भी परेशानियां होती हैं। कोलयार्ड के दूषित पानी का बहाव बन्द किया जाय। गजराबहरा कोलयार्ड गेट से मेन बाजार तिराहा तक मुख्य सड़क को मरम्मत कराकर डामरीकरण कराया जाय। व ग्राम पंचायत गजराबहरा के सभी सड़कों को मरम्मत कराकर सौन्दर्याकरण कराया जाय। गजराबहरा कोलयार्ड के समीप प्रदूषण से घरी रह रहें लोगों व फसलो के हुए नुकसानी का सर्वे करकर मुआवजा दिलाया जाय। गजराबहरा कोलयार्ड से बंधौरा सुलियरी तक कोल परिवहन से कायले के छोटे. छोटे टुकड़े रास्ते में गिरे रहते है जिससे मोटरसायकल व अन्य तरह के आवागवन से समस्या एवं दुघटनायें होती रहती जिसका निदान कराया जाय। गजराबहरा कोलयार्ड में बोगी सफाई करने वाले मजदूरों से 24 घन्टे काम लिया जा रहा है। जिसे सिर्फ 8 घण्टे का काम लिया जाय जिससे नये स्थानीय श्रमिको को काम करने का अवसर मिल सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button