खैरथल

किशननगढ़ बास मे नगरपालिका ने हटाया अस्थायी अतिक्रमण 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

खैरथल -तिजारा : किशनगढ़बास नगर पालिका प्रशासन ने शुक्रवार को आम जन को अतिक्रमण से हो रही परेशानी को देखते हुए शहर के मुख्य मार्गों से बड़े पैमाने पर अस्थाई अतिक्रमण हटाए। खैरथल रोड, अलवर रोड, तिजारा रोड और बस स्टैंड क्षेत्र में दुकानदारों व फुटपाथ पर दुकान लगाकर सामान बेचने वालों द्वारा किए गए अतिक्रमण से आमजन को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बनी रहती थी। इसी को देखते हुए नगर पालिका ने यह कार्रवाई की।

अधिकारियों ने बताया कि पिछले तीन-चार दिनों से दुकानदारों और फुटकर विक्रेताओं को बार-बार समझाया जा रहा था कि वो मुख्य सड़कों पर फैलाए गए सामान को स्वयं हटा लें। इसके बावजूद कई जगहों पर अतिक्रमण बरकरार था।शुक्रवार सुबह नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। सड़क पर लगाए गए खोखे, ठेले, स्टॉल और अन्य सामान हटाकर जब्त कर लिया गया।
इस दौरान अधिशासी अधिकारी राहुल अग्रवाल के निर्देश पर कनिष्ठ अभियंता गगन कुमार गर्ग, कनिष्ठ लिपिक सुरेश चंद शर्मा, कार्यवाहक सफाई जमादार भागीरथ स्वरूप और सफाई कर्मी सुभाष चंद सहित नगर पालिका का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button