खैरथल
भजनलाल सरकार की दूसरी वर्षगाठ
सरकार ने हर क्षेत्र में किया है काम: प्रभारी मंत्री किरोड़ी लाल मीणा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल -तिजारा : राज्य सरकार के दो साल पूरे होने पर खैरथल में प्रभारी मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने प्रेस वार्ता की।खैरथल के कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने सरकार की उपलब्धियों, विकास कार्यों पर जानकारी दी और पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए।
जिला प्रभारी मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने सड़क सुरक्षा सप्ताह का भी शुभारंभ किया
खैरथल-तिजारा जिला मुख्यालय पर मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने जन-जागरूकता के उद्देश्य से ‘विकास रथ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाएगा।
विकास कार्यों और रोजगार पर गिनाईं उपलब्धियां
मंत्री ने कहा कि सरकार ने हर क्षेत्र में काम किया है। नई बसें खरीदी गई हैं, दुग्ध उत्पादन और जीएसटी कलेक्शन में राज्य आगे बढ़ा है। अंत्योदय योजना के तहत गरीबों के उत्थान के लिए कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 90 हजार युवाओं को नियुक्ति दी जा चुकी है, जबकि सवा लाख से अधिक नियुक्तियां प्रक्रियाधीन हैं।सरकार सड़क,पानी, और ऊर्जा क्षेत्र में भी तेजी से विकास कर रही है लोगों तक सामाजिक योजनाओं का लाभ पहुंचे इसके लिए भी तेजी से प्रयास किए गये है
पत्रकारों के सवालों का जबाव देते हुए जिला प्रभारी मंत्री ने कहा सेटेलाइट अस्पताल में रिक्त पड़े डॉक्टरों के पदो जल्द नियुक्ति दे दी जाएगी, खैरथल -तिजारा जिले के धीमे विकास में तेजी लाई जाएगी जिला मुख्यालय के लिए स्थानीय नागरिको की राय को महत्व देते हुए सीएम भजनलाल शर्मा से बातचीत करेगे


