रामपुर शाहबाद

सैफनी में भगवान वाल्मीकि जयंती पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर सैफनी। नगर सैफनी में मंगलवार को भगवान वाल्मीकि जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पंचायत सैफनी के चेयरमैन फैजान खान ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर नगर में धार्मिक उत्साह और सौहार्द का माहौल देखने को मिला।शोभायात्रा में भगवान वाल्मीकि, लव-कुश, हनुमान जी, माता सीता, काली अखाड़ा और राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकियों के साथ बैंड, आतिशबाजी, ढोल-ताशों की धुनों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई वाल्मीकि मंदिर परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई।कार्यक्रम की अध्यक्षता शोभायात्रा अध्यक्ष विशाल वाल्मीकि ने की, जबकि कमेटी अध्यक्ष राजेश वाल्मीकि, सलाहकार प्रिंस राज, महामंत्री संजय वाल्मीकि, एवं रवि वाल्मीकि, अंकित, अरुण, रामकुमार, कारण सिंह, दिवाकर, अनिकेत, अमित, गिरवर, अंशु, सतीश, आदेश सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button