हजारीबाग
चोरी के फरार अभियुक्त विशाल गिरफ्तार भेजा गया जेल।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हजारीबाग बड़कागांव थाना कांड संख्या 117 / 25 अंतर्गत घर में चोरी करने संबंधित मामले को लेकर एक फरार नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर हजारीबाग करावास भेज दिया गया है। उक्त संबंध में बड़का गांव थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि बड़कागांव मध्य पंचायत अंतर्गत भुंइया टोली निवासी अभियुक्त 28 वर्षीय विशाल भुईंया पिछले कई महीनो से फरार था। गिरफ्तारी के पश्चात उसे जेल भेजा गया है। विशाल पर चोरी का आरोप है।



