गाजियाबाद

पुलवामा के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि

गौ रक्षा महासंघ ने लिया राष्ट्र एकता का संकल्प

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए भीषण आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों की स्मृति में अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को नमन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत दो मिनट का मौन रखकर की गई। उपस्थित सभी लोगों ने मौन धारण कर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनकी वीरता एवं बलिदान को याद किया। सभा का वातावरण भावुक और देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत रहा।
इस अवसर पर संगठन के जिला अध्यक्ष परवेज चौधरी, उपाध्यक्ष इज़राइल मोहम्मद, महामंत्री रजनीश गुप्ता सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पुलवामा के वीर सपूतों का बलिदान देश के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा और उनकी शहादत राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को और मजबूत करती है।
कार्यक्रम में सोशल मीडिया जगत से जुड़े अब्दुल अयान (प्रसिद्ध इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर, “पार्टी कह दे है”) और रिहान (यूट्यूबर) ने भी भाग लिया। उन्होंने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए युवाओं से देशहित में जागरूक और सक्रिय रहने की अपील की।
सभा में उपस्थित अन्य प्रमुख लोगों में सुहेल खान, समेदिन, दानिश खान, टाइगर, मेहराज चौधरी, रूबी सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि पुलवामा के शहीदों का बलिदान देश कभी नहीं भूलेगा और राष्ट्र सदैव उनके परिवारों के साथ खड़ा रहेगा।
कार्यक्रम के अंत में देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को बनाए रखने का संकल्प लिया गया। साथ ही युवाओं से आह्वान किया गया कि वे राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं और शहीदों के सपनों का भारत बनाने में योगदान दें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button