मेरठ

महिला आयोग की सदस्य ने महिला थाना प्रभारी को लगाई कड़ी फटकार

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

मेरठ। महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला ने सर्किट हाउस में जनसुनवाई के दौरान महिला थाना प्रभारी सीता को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि मेरठ महिला थाने से सबसे ज्यादा शिकायतें मिल रही हैं।

एक पीड़िता ने बताया कि सात बार काउंसलिंग के बाद भी उसका मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। महिला थाना प्रभारी का व्यवहार भी उचित नहीं था। डॉ. भराला ने कहा कि मेरठ की हवा ही खराब लगती है, क्योंकि यहां थाने का चार्ज संभालते ही अधिकारियों के तेवर बदल जाते हैं। आयोग की सदस्य ने बताया कि कुछ दिन पहले किए गए निरीक्षण में पाया गया कि तत्कालीन थाना प्रभारी आदेश कौर और अन्य पुलिसकर्मी पीड़िताओं की सुनवाई की बजाय ड्राई फ्रूट्स की खरीदारी में व्यस्त थे। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हुआ तो वह एसएसपी को पत्र लिखेंगी।

जनसुनवाई में पेंशन, मारपीट, दहेज और रेप जैसे मामले सामने आए। डॉ. भराला ने कहा कि उनकी प्राथमिकता महिलाओं का उत्पीड़न रोकना और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है। उनके पास मेरठ, नोएडा और बागपत समेत अन्य जिलों की जिम्मेदारी है। लेकिन कुछ लापरवाह अधिकारियों की वजह से महिलाओं को न तो योजनाओं का लाभ मिल पाता है और न ही न्याय।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button