भारतीय किसान यूनियन संघर्ष अराजनैतिक की प्रदेश कमेटी का गठन
अनुज कुमार प्रजापति को मिली प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बागपत। भारतीय किसान यूनियन संघर्ष अराजनैतिक के प्रदेश अध्यक्ष पवन गुर्जर ने आज प्रदेश कमेटी का गठन करते हुए मेरठ के युवा समाजसेवी और विश्व हिंदू महासंघ के पूर्व जिलाध्यक्ष अनुज कुमार प्रजापति को संगठन में प्रदेश सचिव की अहम जिम्मेदारी सौंपी।
अनुज कुमार प्रजापति युवा वर्ग और प्रजापति समाज में अपनी अलग पहचान रखते हैं। उन्हें यह जिम्मेदारी मिलने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
इस अवसर पर अनुज कुमार प्रजापति ने कहा — “जब प्रदेश अध्यक्ष पवन गुर्जर जी ने मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी, तो मैंने उनका हृदय से आभार व्यक्त किया। मैं भरोसा दिलाता हूँ कि किसान यूनियन परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर किसानों के हितों की लड़ाई लड़ी जाएगी और संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया जाएगा।”
प्रदेश अध्यक्ष पवन गुर्जर ने भी विश्वास जताया कि अनुज कुमार प्रजापति के जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।



