बेतुल

बैतूल लेकमैन ओपन वॉटर स्विमिंग में बैतूल के तैराकों ने लहराया परचम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। भोपाल के बड़े तालाब में 5 अक्टूबर को आयोजित लेकमैन ओपन वॉटर स्विमिंग के सेकंड एडिशन में बैतूल जिला तैराकी विकास उत्थान संघ की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। संघ के जिला अध्यक्ष राजा साहू से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में एक किलोमीटर, दो किलोमीटर, पांच किलोमीटर और दस किलोमीटर की श्रेणियों में मुकाबले आयोजित हुए। बैतूल के देवेंद्र यादव ने 5 किलोमीटर ओपन वॉटर स्विमिंग में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इसी वर्ग में एकमात्र पैरा स्विमर चंद्रशेखर माकोड़े ने साहसिक भागीदारी निभाई। उनके साथ सौरभ यादव, अनिकेत यादव और सूर्यकांत मालवीय ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं 10 किलोमीटर की चुनौतीपूर्ण रेस में नगर पालिका स्विमिंग पूल के कोच गोवर्धन यादव ने दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि हिमांशु सतनकर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस वर्ग में परिमल और प्रसाद निंबालकर ने भी अपनी क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। बैतूल स्विमिंग संघ की ओर से सभी प्रतिभागियों को उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी गईं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button