झुंझुनू
मंजू तंवर ग्राम पंचायत काजड़ा के प्रशासक पद पर बनी रहेंगी हाईकोर्ट ने दिए आदेश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं सूरजगढ़। पंचायत समिति सूरजगढ़ की ग्राम पंचायत काजड़ा की निवर्तमान सरपंच व प्रशासक मंजू तंवर को राजस्थान उच्च न्यायालय ने निर्दोष मानते हुए राहत दी है। न्यायालय के आदेशानुसार मंजू तंवर ग्राम पंचायत काजड़ा के प्रशासक पद पर बनी रहेंगी। निवर्तमान सरपंच मंजू तंवर को राजनीतिक द्वेषता के चलते 14 अक्टूबर 2025 को प्रशासक पद से पदमुक्त कर दिया गया था। सरकार के आदेश के विरुद्ध मंजू तंवर ने न्यायालय का सहारा लिया। उच्च न्यायालय ने 3 दिसंबर 2025 को निवर्तमान सरपंच व प्रशासक मंजू तंवर को निर्दोष मानते हुए राज्य सरकार के उस आदेश को स्थगित कर दिया जिस आदेश द्वारा मंजू तंवर को प्रशासक पद से पदमुक्त किया गया था। न्यायालय का निर्णय आने के बाद मंजू तंवर को बधाई देने वालों का तांता लग गया। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई। सरपंच मंजू तंवर ने उच्च न्यायालय का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए यह सत्य की जीत बताई और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। इस खुशी के अवसर पर राकेश कुमार मनीठिया, धर्मपाल गांधी, महावीर प्रसाद सैनी, भगवती प्रसाद स्वामी, कैलाश नागवान, भीमसिंह शेखावत, जयप्रकाश स्वामी, सत्यनारायण सिंगाठिया, प्रेम सिंह नायक, सुशील मारवाल, बसंतलाल गुर्जर, नाहर सिंह शेखावत, जगदीश प्रसाद सैन, राय सिंह शेखावत, प्रताप सिंह तंवर, मुकेश सैनी, होशियार सिंह सिंगाठिया, रामप्रताप कटारिया, अनिल जांगिड़, अशोक कुमावत, कपिल गुर्जर, अनिल कलावटिया, धीरसिंह नायक, प्रकाश मेघवाल, अशोक स्वामी, छबील मेघवाल, लक्ष्मीकांत जोशी, रमेश गुर्जर, विनोद सोनी, संदीप शेखावत, विकास मारवाल, छंगाराम मेघवाल, लक्ष्मण सिंह शेखावत, चंद्रकला, पूजा स्वामी, सुमन मेघवाल, माया सिंगाठिया, बलवीर लुहानीवाल, कृष्ण सोनी, अनिल शर्मा, धर्मेंद्र शेखावत, अनिल मेघवाल, अक्षय शर्मा, राजेंद्र सैनी, मुकेश शेखावत आदि अन्य लोगों ने सरपंच मंजू तंवर को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



