बरेली
राजस्व निरीक्षक अरविंद शर्मा 5000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : अभियुक्त अरविंद शर्मा पुत्र स्व० हरिशंकर शर्मा निवासी ग्राम मोहनपुर थाना कांठ जनपद शाहजहांपुर निवासी मो० दातागंज महेन्द्र हलवाई के पास थाना तिलहर जनपद शाहजहांपुर सम्प्रति राजस्व निरीक्षक, रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय तहसील परिसर तिलहर को 5,000/- रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।10-10-2025 को शासन की मंशा के रूप भ्रष्टाचार के विरूद्ध जीरो टोलरेन्स की नीति को अपनाते हुए, अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं श्रीमान् पुलिस अधीक्षक, भ्रष्टाचार निवारण संगठन मुख्यालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशानुसार भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली मण्डल, बरेली के सदस्य ट्रैप टीम
प्रभारी / निरीक्षक जितेन्द्र सिंह ने टीम के अन्य सदस्यगण के साथ अभियुक्त अरविन्द शर्मा पुत्र स्व० हरिशंकर शर्मा निवासी उपरोक्त सम्प्रति राजस्व निरीक्षक को घटनास्थल रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय तहसील परिसर तिलहर जनपद शाहजहांपुर से 5,000 /- रूपये की रिश्वत लेते हुए समय 13.04 बजे रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।



