गोड्डा

हरना चौक से मंजवारा तक सड़क की स्थिति बदहाल

-  पिछले 8 वर्षों से ग्रामीण झेल रहे परेशानी।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा : सदर प्रखंड के हरना चौक से घाट मंजवारा, बड़ी कल्याणी होते हुए लतौना तक की सड़क पिछले आठ वर्षों से बदहाल स्थिति में है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर चलना किसी चुनौती से कम नहीं है। थोड़ी सी बारिश में कीचड़ और गड्ढों से रास्ता ही खत्म हो गया है, जिससे रोजमर्रा की आवाजाही और बीमार व्यक्तियों की स्थिति और भी दयनीय हो जाती है।
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि हर चुनाव के समय नेता लोग बड़े-बड़े वादे करते हैं, सड़क निर्माण का भरोसा देते हैं, लेकिन चुनाव बीतने के बाद कोई वापस मुड़कर नहीं देखता। अब तक ना तो किसी जनप्रतिनिधि ने स्थलीय निरीक्षण किया और ना ही प्रशासन ने कोई ठोस पहल की।
लतौना गांव के एक ग्रामीण बुजुर्ग का कहना है, “हमने कई बार जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई, लेकिन सिर्फ आश्वासन मिला, काम नहीं। अब हमें अपने बच्चों को स्कूल भेजना भी मुश्किल होता जा रहा है।” ग्रामीणों की मांग है कि जल्द से जल्द इस सड़क की मरम्मत और पक्कीकरण कराया जाए, ताकि उन्हें मूलभूत सुविधा मिल सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button