रामपुर शाहबाद
राणा शुगर मिल करीमगंज द्वारा किया गया वर्तमान पेराई सत्र का भुगतान
8 नवंबर से 16 नवंबर तक का 11 करोड 85 लाख रुपए का भुगतान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। राणा शुगर मिल करीमगंज का पेराई सत्र 2025_26. 10 नवंबर को आरंभ हुआ था, लेकिन गन्ना क्रय केंद्रों पर गन्ना 8 नवंबर से लिया गया था, वर्तमान पेराई सत्र 2025 _26 का भुगतान राणा शुगर मिल ने मात्र 8 दोनों में ही कर दिया, इससे मिल क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई, राणा शुगर मिल के उपाध्यक्ष अमर शर्मा एवं महाप्रबंधक गन्ना विकास ख़ेवाल ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को राणा शुगर मिल क्षेत्र के गन्ना किसानों का 8 नवंबर से 16 नवंबर तक का 11 करोड़ 85 लाख रुपए किसानों के खातों में भेज दिए गए हैं।मिल के उपाध्यक्ष अमर शर्मा ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान पेराई सत्र में सरकार की 14 दिनों के भुगतान की नीति का पालन मिल के द्वारा पूर्ण रूप से किया जाएगा, उन्होंने क्षेत्र के किसानों को आश्वासन दिया है कि वर्तमान पेराई सत्र में भुगतान की कोई परेशानी नहीं होगी उन्होंने किसानों से यह भी अपील की है कि वह अपना गन्ना ओने पौने दामों में कोल्हू पर न बेचे मिल क्षेत्र के किसानों को भरपूर इंडेंट दिया जा रहा है।


