सिंगरौली
नवांकुर संस्था एवं परामर्शदाताओं की जिला स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद,जिला सिंगरौली द्वारा नवांकुर संस्थाओं एवं परामर्शदाताओं की जिला स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जन अभियान परिषद् शासी निकाय सदस्य कृष्णकांत द्विवेदी की गरीमामय उपस्थित रहा। विशेष अतिथियों में जन अभियान परिषद् संभाग समन्वयक प्रवीण पाठक, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष डॉ. आर.डी. पाण्डेय,जिला समन्वयक राजकुमार विश्वकर्मा,विकास खंड समन्वयक देवसर प्रभुदयाल दाहिया शामिल रहे।
बैठक की शुरुआत भारत माता की प्रतिमा पर पुष्पगुच्छ अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया। जिला समन्वयक द्वारा सभी नवांकुर संस्थाओं एवं परामर्शदाताओं का परिचय कराते हुए बैठक की कार्ययोजना प्रस्तुत की गई।
संभाग समन्वयक पाठक ने नवांकुर संस्थाओं एवं परामर्शदाताओं की कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की तथा अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने नवांकुर संस्थाओं को जनवरी से मार्च तक निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार अपने-अपने सेक्टर में कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में जानकारी दी गई कि मुख्यमंत्री इंटर्नशिप योजना के माध्यम से प्रत्येक विकासखण्ड में एक छात्र की नियुक्ति की जाएगी,जो शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुँचाएगा।
इसके साथ ही परिषद के नेटवर्क से जुड़ी प्रस्फुटन समितियों एवं नवांकुर संस्थाओं के माध्यम से जिले के प्रत्येक थाना क्षेत्र में सर्पदंश नियंत्रण के लिए प्रारंभिक रूप से 3-3 होमगार्ड,युवा अथवा सर्प संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय इच्छुक व्यक्तियों का चिन्हांकन किया जाएगा। चिन्हांकन के पश्चात उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
बैठक में नवांकुर संस्थाओं से रामसुरत विश्वकर्मा,गजमोचन सिंह,शिवप्रसाद साहू,रजनीश धर द्विवेदी,शिवेन्द्रधर द्विवेदी,रजनीश साहू,उमाशंकर बैस,जगप्रसाद विश्वकर्मा,द्वारिका प्रसाद कुशवाहा,विवेकानंद द्विवेदी,सतीष गर्ग,अमृता शर्मा तथा परामर्शदाताओं में अमरीश पाठक,रिनू शर्मा,सियाराम जयसवाल, राधेश्याम कुशवाहा, सुरेखा गुप्ता, सविता शाह,वंदना शाह,नीलू साकेत,राधा यादव आदि उपस्थित रहे।



