बावड़ी में बालाजी के मेले में उमड़े भक्त, बालाजी को लगाई धोक
निकाली झांकियां, सजाया भव्य दरबार।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बावड़ी। एनएच. 52 पर स्थित बावड़ी ग्राम के श्री बावड़ी के बालाजी मंदिर धाम पर बुधवार रात को गायक कलाकारों द्वारा जागरण की प्रस्तुतियां दी गई। व रामनवमी के दिन विशाल मेला का आयोजन हुआ। दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राकेश कुलहरी निदेशक गुरु कृपा स्कूल बावड़ी व वशिष्ठ अतिथि सुभाष मील विधायक खंडेला रहे। बालाजी सेवा समिति द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। बावड़ी बालाजी मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष व सचिव ने बताया कि बालाजी महाराज औकार नाथ महाराज की प्रतिमा को फूलों व धाम के चारों ओर रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया। कलाकारों द्वारा रंगारंग भजनों की प्रस्तुतियां दी गई जिसमें हजारों भक्तों ने संगीत में भजनों का आनंद उठाया। गुरुवार को शाम को राजीव गांधी सेवा केन्द्र से बावड़ी बालाजी धाम तक गाजे बाजे के साथ सुंदर-सुंदर झांकियां निकाली गई। झांकी में सैकड़ो भक्तों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। श्रद्धालुओं ने बालाजी के माथा टेक कर नारियल, मखाना, लड्डू, पेड़े, चूरमा सहित अन्य मिठाइयों का प्रसाद का भोग चढ़ाया और धाम के परिक्रमा लगाई। बाद में मेले में लगी रंग बिरंगी दुकानों से खरीदारी की। मेले के दौरान कई गांव के खिलाड़ियों ने कुश्तियां ने भाग लिया। विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया गया।




