जालौन

माधौगढ़ कोतवाली के प्रभारी बदले

अभिलाष आटा भेजे गए, विनोद संभालेंगे कमान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
माधौगढ़ (जालौन)। पुलिस विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किए गए तबादलों के तहत माधौगढ़ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अभिलाष मिश्रा का स्थानांतरण आटा थाने में कर दिया गया है। वहीं उनकी जगह निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा को माधौगढ़ कोतवाली का नया प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।
रविवार दोपहर करीब 12 बजे तबादले की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। नव नियुक्त प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा शीघ्र ही माधौगढ़ पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे, जबकि अभिलाष मिश्रा आटा थाने में अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे। विनोद कुमार मिश्रा पूर्व में जालौन, झांसी और ललितपुर जनपद के विभिन्न थानों एवं कोतवालियों में प्रभारी निरीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्हें अनुभवी, जनसरोकारों से जुड़े और प्रभावी पुलिस अधिकारी के रूप में जाना जाता है। प्रभारी निरीक्षक के परिवर्तन के साथ ही क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग की कार्यशैली को लेकर लोगों की निगाहें नए कोतवाली प्रभारी पर रहेंगी। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि विनोद कुमार मिश्रा प्रभावी पुलिस व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आमजन की समस्याओं का त्वरित और निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करेंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button