कानपुर

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना एवं कोआपरेटिव इस्टेट के चेयरमैन विजय कपूर ने रेस्टोरेंट का फीता काटकर शुभारंभ किया 

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
कानपुर : एन.आर.आई. सिटी, कानपुर में देश के सुप्रसिद्ध मिष्ठान्न ब्रांड भीखाराम के नवीन प्रतिष्ठान ‘भीखाराम नवरस्य वेजीटेरियन रेस्टोरेंट’ का आज अत्यंत भव्य एवं गरिमामय वातावरण में शुभारम्भ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उ.प्र. विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना तथा विशिष्ट अतिथि कोआपरेटिव इस्टेट के चेयरमैन एवं प्रखर समाजसेवी विजय कपूर ने फीता काटकर रेस्टोरेंट का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिष्ठान के संचालक रोहन गुप्ता एवं पूनम गुप्ता ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का अंगवस्त्र ओढ़ाकर, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनन्दन किया। समारोह में उपस्थित अतिथियों ने नवीन प्रतिष्ठान का अवलोकन करते हुए इसकी आधुनिक व्यवस्थाओं, आकर्षक साज-सज्जा, स्वच्छ वातावरण तथा उच्च गुणवत्ता युक्त सेवाओं की सराहना की। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए विशिष्ट अतिथि विजय कपूर ने कहा कि ‘किसी भी प्रतिष्ठान की वास्तविक पहचान उसकी गुणवत्ता, ग्राहकों के प्रति समर्पण, स्वच्छता एवं उत्कृष्ट सेवाओं से होती है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि ‘नवरस्य वेजीटेरियन रेस्टोरेंट’ अपनी उत्कृष्ट गुणवत्ता, पारंपरिक स्वाद, आधुनिक सुविधाओं एवं ग्राहकों के प्रति उत्कृष्ट सेवा भावना के बल पर बहुत ही कम समय में कानपुर वासियों की पहली पसंद बनेगा तथा भीखाराम की गौरवशाली परंपरा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएगा। उन्होंने आगे कहा कि ’युवा उद्यमियों का उत्साह, परिश्रम और नवाचार ही प्रदेश एवं देश की आर्थिक प्रगति का आधार है। मुझे प्रसन्नता है कि रोहन गुप्ता एवं पूनम गुप्ता ने कानपुर वासियों को उत्कृष्ट एवं शुद्ध शाकाहारी भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस सुंदर प्रतिष्ठान की शुरुआत की है। मैं उन्हें इस नवीन आउटलेट के सफल, समृद्ध एवं निरंतर प्रगतिशील संचालन के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।  कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी रेस्टोरेंट के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह प्रतिष्ठान अपनी गुणवत्ता, स्वाद एवं उत्कृष्ट आतिथ्य के माध्यम से कानपुर के खाद्य व्यवसाय में एक नई पहचान स्थापित करेगा। इस गरिमामय अवसर पर प्रमुख रूप से विनय गुप्ता, अजय सर्राफ, श्याम विजलानी, कपिल सबरवाल, हर्ष तनेजा, मयंक विज, अंश चन्देल, सौम्यदीप दत्ता, विश्वास विश्वकर्मा, शिवांगी श्रीवास्तव, लोकेश शर्मा, गोपाल बाजपेयी सहित अनेक गणमान्य नागरिक, उद्योगपति, व्यापारी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button