खैरथल

विधायक दीपचंद खैरिया की अनुशंसता पर मेवात क्षेत्रीय विकास योजना के अंतर्गत 545.71 लाख रुपए की स्वीकृति जारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा । विधायक दीपचंद खेरिया की अनुशंसा पर मेवात क्षेत्रीय विकास योजना के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्य किशनगढ़ बास विधानसभा के लिए स्वीकृत किए गए। विधायक खैरिया के निजी सहायक सुनील कान्त गोल्डी ने बताया कि किशनगढ़ बास विधायक दीपचंद खेरिया की अनुशंसता पर किशनगढ़ बास विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति देने के लिए मेवात क्षेत्रीय विकास योजना के अंतर्गत विकास कार्यों की वर्ष 2026-27 के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र में 545.71 लाख रुपए की स्वीकृति क्षेत्र के विकास के लिए की गई है। यह विधायक दीपचंद का महत्वपूर्ण कदम है, यह स्वीकृति किशनगढ़ बास निर्वाचन क्षेत्र में विकास के नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त करेगी।  जिसमें कोटकासिम ब्लॉक में 64.64 लाख रुपए एवं किशनगढ़ बास ब्लॉक में 481.07 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। मेवात क्षेत्रीय विकास बोर्ड से विकास कार्यों की स्वीकृति मिलने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है एवं विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न कार्यकर्ताओं ने विधायक दीपचंद खैरिया का आभार जताया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button