जालौन

हरदोई गूजर में खाकी के संरक्षण में संचालित हो रहा जुआ का अड्डा

 गांव का पढ़ा लिखा बेरोजगार युवा भी जुआ में तलाशता अपना कैरियर

विख्यात जुआ के फड़ ने गांव की सामाजिक व्यवस्था को किया तार-तार
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हरदोई गूजर (जालौन)। एक ओर जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री जीरो टारलेंस की नीति पर अपराध व अपराधियों का जड़ से सफाया करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर एट थाना क्षेत्र में आने वाले हरदोई गूजर गांव में तो खाकी के संरक्षण में जनपद का सबसे बड़ा जुआ का अड्डा बेखौफ संचालित किया जा रहा है। जहां गांव का पढ़ा लिखा बेरोजगार युवक भी जुआ में अपना कैरियर तलाशता देखा जा रहा है।
वैसे तो समय-समय पर पुलिस पैदल गश्त कर ग्रामीणांचल के लोगों से सीधा संवाद भी करती देखी जाती हैं। ताकि गांव व क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके। लेकिन इसके ठीक उलट कुछ दबंग अराजकतत्व अपने बड़े मुनाफे के लिये असमाजिक कृत्यों का हाईटेक नेटवर्क स्थापित कर गैर कानूनी कार्यों को बेखौफ अंजाम तक पहुंचाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसीक्रम में पिछले कुछ वर्षों से थाना एट के अंतर्गत आने वाले हरदोई गूजर पर नजर डालें तो यहां जनपद का सबसे बड़ा सुरक्षित जुआ का हब बना हुआ हैं। जहां हर रोज जनपद के ही नहीं बल्कि गैर जनपद के नामचीन जुआड़ियों का जमघट देखा जाता है तो जुआ के फड़ पर लाखों रुपयों के दांव लगाते देखे जाते हैं। यही कारण है कि गांव का हर चैथा परिवार इस बुराई से पीड़ित हो गया। सबसे तकलीफदेह विषय तो यह है कि अब गांव का पढ़ा लिखा बेरोजगार युवा भी जुआ के अड्डे पर अपना कैरियर तलाशने पहुंचने लगे हैं। कभी कभार थाना पुलिस गांव में आती है तो वह भी खुलेआम दिन दहाड़े जुआ संचालकों के साथ चाय की चुस्की लेकर अपने चेहरे पर मुस्कान बिखेर कर चली जाती है। यदि गांव में कभी किसी से झगड़ा फंसाद हो जाता है तो थाना पुलिस दबंगों की मनमर्जी से मामलों को निपटा देती हैं। ऐसे ही असमाजिक तत्व पुलिस व राजनैतिक दलों के नेताओं के दरबार में हाजिरी लगाकर लंबी चैड़ी डींगे मारकर अपने प्रभाव को बढ़ा चढ़ाकर ग्रामीणों पर रौब गांठने में पीछे नहीं रहते। यही कारण है कि गांव के अमन पसंद लोग ऐसे दबंगों से उलझना नहीं चाहते है। क्योंकि वह भलीभांति जानते हैं कि इनका वह कुछ नहीं बिगाड़ पायेंगे उल्टा उनके ही शराफत के चोले पर दाग लगने में देर नहीं लगेगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button