बरेली
लोकतंत्र रक्षक सेनानी गुरमेल सिंह परमार राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। सौ वर्षीय लोकतंत्र रक्षक सेनानी गुरमेल सिंह परमार का शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ सिटी शमशान भूमि पर अंतिम संस्कार किया गया। उनका निधन शुक्रवार को शाम को हो गया था। सिटी शमशान भूमि पर जिला और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने राष्ट्रीय ध्वज और फूलों का चक्र से उनको सम्मानित किया। सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार , वीरेंद्र कुमार अटल, अनिल सक्सेना एडवोकेट, डा आदेश गंगवार ने भाजपा का ध्वज से उनको सम्मानित किया। पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। उनके पुत्र राजेंद्र सिंह परमार ने मुखाग्नि दी। इस अवसर पर लोकतंत्र सेनानी वीरेंद्र कुमार अटल , राजेंद्र बहादुर चौधरी, सुमंत महेश्वरी, राजेंद्र पाल सिंह , भाजपा नेता पूरनलाल लोधी , विष्णु शर्मा , धीरेंद्र वीर सिंह, कांग्रेस नेता सुरेंद्र पाल शर्मा , सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।


