खैरथल

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत जलाशय पूजन एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। राज्य सरकार द्वारा संचालित वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत मंगलवार को दौलता नाथ आश्रम जोड़ियां, कोटकासिम के समीप स्थित जलाशय पर जल पूजन एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान के तहत जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन एवं जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक किशनगढ़बास रामहेत यादव, साधु-संतों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने सहभागिता की। राजस्थान में यह अभियान जल संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान विधिवत जलाशय पूजन कर जल स्रोतों के संरक्षण का संकल्प लिया गया। इसके पश्चात उपस्थित जनप्रतिनिधियों, संत-महात्माओं एवं ग्रामीणों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि जल और वृक्ष दोनों ही जीवन के आधार हैं तथा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए जल संरक्षण एवं अधिकाधिक पौधारोपण आवश्यक है।
साधु-संतों ने जल को प्रकृति का अमूल्य उपहार बताते हुए इसके संरक्षण में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने, वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प भी लिया।
अभियान के अंतर्गत जिलेभर में जल संरक्षण, श्रमदान, पौधारोपण एवं जनजागरूकता से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button