जनसुनवाई में अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को लेकर पहुंचीं महिलायें

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
उरई(जालौन)। सदस्य, राज्य महिला आयोग श्रीमती अनुपमा सिंह लोधी ने विकास भवन स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में महिला जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में महिलाओ ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को लेकर पहुंचीं। सदस्य महोदया ने महिलाओं की शिकायतों को गम्भीरतापूर्वक सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, पारिवारिक विवाद, संपत्ति संबंधी मामलों तथा अन्य महिला उत्पीड़न से जुड़े प्रकरणों में संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए पीड़ित महिलाओं को शीघ्र न्याय दिलाया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का नियमित रूप से अनुश्रवण किया जाए, ताकि किसी भी प्रकरण में अनावश्यक विलंब न हो।
उन्होने उपस्थित महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं, सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं तथा महिला अधिकारों की जानकारी भी दी। उन्होंने महिलाओं से कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में वे बिना किसी भय के अपनी शिकायत संबंधित विभागों अथवा राज्य महिला आयोग के समक्ष प्रस्तुत करें।आज सदस्य के समक्ष कुल 12 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिन्हें नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

