जालौन

लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करें, लापरवाही पर होगी कार्रवाई -एसडीएम

लेखपालों की साप्ताहिक बैठक में राजस्व कार्यों की समीक्षा 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कालपी (जालौन)। तहसील सभागार में मंगलवार को उपजिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य की अध्यक्षता में लेखपालों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में राजस्व विभाग से जुड़े लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए एसडीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की प्राथमिकता वाले सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं। किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
   उपजिलाधिकारी ने कहा कि आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों, न्यायालय से संबंधित वादों, हदबंदी, कुर्रा, बंटवारा, खतौनी में अंश निर्धारण तथा अन्य राजस्व मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जिन लेखपालों के पास लंबे समय से प्रकरण लंबित हैं, वे उन्हें प्राथमिकता के आधार पर तत्काल पूरा करें। उन्होंने कहा कि राजस्व कार्यों में शत-प्रतिशत प्रगति शासन की मंशा के अनुरूप होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी कर्मचारी के स्तर पर कार्यों में अनावश्यक देरी या लापरवाही पाई गई तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सभी लेखपाल अपने कार्यक्षेत्र में नियमित भ्रमण कर जनसमस्याओं का भी समय से समाधान कराएं।
बैठक में नायब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला, राजस्व निरीक्षक हरेंद्र सिंह चैहान, प्रमोद द्विवेदी, राजेंद्र सोनी, रामचंद्र तथा सदर लेखपाल जितेंद्र सिंह यादव सहित तहसील क्षेत्र के सभी लेखपाल उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button