सिंगरौली
हिंडालको महान में गणेशोत्सव का शुभारंभ
टाउनशिप मंदिर में विधि-विधान से स्थापित हुई गणेश प्रतिमा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। हिंडालको महान टाउनशिप स्थित मंदिर प्रांगण में गणेशोत्सव का शुभारंभ श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण में हुआ। भगवान गणेश की प्रतिमा विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ स्थापित की गई। पूजन-अर्चन में हिंडालको महान के अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिवारजन शामिल हुए।
गणेश प्रतिमा स्थापना एवं पूजन में हिंडालको महान के इकाई प्रमुख लिनु पंचमन, पावर प्लांट हेड प्रांजल पाठक, मानव संसाधन प्रमुख डॉ. विवेकानंद मिश्रा, कार्मिक प्रमुख रंधीर वत्स, सी. एस. आर.प्रमुख संजय सिंह सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर हिंडालको महान के निरंतर विकास, सुरक्षित एवं बाधारहित उत्पादन और संस्थान की उन्नति के लिए विघ्नहर्ता गणेश का आह्वान किया। साथ ही सभी के सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की गई।



