
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले में शारदीय नवरात्र के महाअष्टमी पर्व पर मिर्जाचौकी स्थित प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर में भव्य पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया।पूरा मंदिर परिसर मां दुर्गा के जयकारों और शंख-घंटियों की आवाज से गूंज उठा।इस पावन अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की पूजा कर महाआरती उतारी।इस दौरान वे गुलाबी पगड़ी और सफेद कुर्ते में नजर आए।आरती की थाल लेकर उन्होंने मां की स्तुति की और पूरे झारखंड की सुख-समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की।मंदिर के पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन कराया गया। दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही।इस मौके पर जेएमएम जिलाध्यक्ष अरुण सिंह,नगर परिषद अध्यक्ष रामनाथ पासवान, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री बजरंगी यादव सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।



