बरेली
श्री हरि मंदिर में गौ माता की परिक्रमा वा पूजन कर बड़ी धूम धाम से मनाया गोपाष्टमी पर्व

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : गोपाष्टमी का पावन पर्व श्री हरि मंदिर में बड़ी ही धूम धाम से विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मनाया गया। जब भगवान श्री कृष्ण ने बृजवासियों को इंद्र के प्रकोप से बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी अंगुली पर उठाया था तो साथ दिनों तक निरन्तर वर्षा करने के बाद इंद्रदेव ने गोपाष्टमी के दिन ही अपनी पराजय स्वीकार की थी।भगवान श्री कृष्ण ने गौ चरण लीला गोपाष्टमी के दिन ही शुरू की थी। इसलिए इस पर्व पर गौ माता और उनके बछड़ों की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन गौ माता की पूजा करने से प्रगति के मार्ग प्रशस्त होते है, सौभाग्य में वृद्धि होती है और जीवन में उन्नति होती है। इस दिन गौ माता को स्नान करा कर उनका श्रृंगार करना चाहिए और उचित प्रकार से पूजा कर के आशीर्वाद लेना चाहिए।
मंदिर अध्यक्ष सुशील अरोड़ा,सचिव रवि छाबड़ा,संजय आनन्द, गोविन्द तनेजा, रंजन कुमार, अनिल चड्ढा,हरीश लुनियाल वा अन्य भक्तजनों द्वारा गौ माता का विधिवत पूजन किया गया वा गौ माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर महिला मंडल अध्यक्ष रेनू छाबड़ा ने भी अपनी पूरी महिला मंडल के साथ वा अन्य भक्तजनों के साथ गौ माता का पूजन कर आशीर्वाद लिया।
रवि छाबड़ा ने यह भी बताया कि कल प्रातः मॉडल टाऊन क्षेत्र में मंदिर परिक्रमा मार्ग पर धार्मिक सेवा समिति के तत्वाधान में भव्य हरिनाम संकीर्तन प्रभात फेरी प्रातः 6 बजे से निकली जाएगी आप सभी भक्तजन सादर सपरिवार आमंत्रित हैं




