बेतुल

बैतूल शाहपुर में कांग्रेस बीएलए को मिला विशेष एसआईआर प्रशिक्षण

प्रशिक्षण शिविर में बड़ी संख्या में शामिल हुए कांग्रेस कार्यकर्ता 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। शाहपुर में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित एसआईआर जानकारी संबंधित प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के बीएलए को एसआईआर से संबंधित सभी आवश्यक जानकारिया प्रशिक्षण प्रभारी स्पेंसर लाल और मोनू वाघ द्वारा विस्तार से प्रदान की गईं। शिविर में पार्टी नेतृत्व की मजबूत उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम का महत्व और भी बढ़ गया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से 2023 विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी राहुल उइके, पूर्व विधायक ब्रम्हा भलावी, भौंरा उपखंड अध्यक्ष शिवकुमार मालवीय, पहलवान सिंह ठाकुर, धर्मेंद्र शुक्ला, ओम कवड़कर, रिंकू वर्मा, विवेक ठाकुर, आयुष शुक्ला, युवक कांग्रेस शाहपुर के अध्यक्ष पिंटू वरकड़े, नवनियुक्त जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष कमलेश यादव, अमित तिवारी, सिद्दीक कुरैशी, दिनेश यादव, धीरज यादव, परसराम आहाके, रेखा टेकाम, सरोज परते सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान एसआईआर प्रक्रिया, जिम्मेदारिया और बूथ स्तर पर कांग्रेस की मजबूती से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा व प्रशिक्षण दिया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button