मसूरिया खरवा मैदान में पारंपरिक विधि-विधान के साथ आयोजित हुआ सरहुल पर्व कार्यक्रम

एनपीटी गोड्डा ब्यूरो
मेहरमा/गोड्डा : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ईटहरी पंचायत के मसूरिया खरवा मैदान पर पारंपरिक विधि-विधान के साथ प्राकृतिक पर्व सरहुल मनाया गया। इसके पूर्व सरहुल शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा कार्यक्रम स्थल से प्रारंभ होकर मसूरिया व ईटहरी गांव का भ्रमण करने के बाद पुनः कार्यक्रम स्थल पहुंची। जहां पारंपरिक विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना किया गया। सरहुल कार्यक्रम के बारे में कार्यक्रम के मुख्य पाहन बबलू कुजूर ने बताया कि नए फसल के आगमन को लेकर प्राकृतिक पूजन के साथ सरहुल पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।सभी लोग पारंपरिक विधि-विधान के साथ प्राकृतिक की पूजा करते हैं। सरहुल कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदार की थाप पर लोग गीत गाते हुए झूमते दिखाई दिए। इस मौके पर नवनीत उरांव, अनिल लकड़ा, अमित एक्का, प्रवीण उरांव, प्रीतम किंडो सहित कई लोग मौजूद रहे।

