रामपुर शाहबाद

दूसरे दिन भी पानी में डूबे युवक की तलाश जारी

जुटी एसडीआरएफ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। थाना क्षेत्र स्थित रामगंगा नदी में नहाने के दौरान डूबे युवक की तलाश में स्थानीय गोताखोरों समेत एसडीआरएफ की टीम ने मंगलवार को दूसरे दिन भी मोर्चा संभाला। एसडीआरएफ की टीम ने कई घंटों तक नदी में युवक की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन खबर लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया।बताते चले सोमवार को शाहबाद के खटपुर निवासी मोइस उर्फ मोनू अपने तीन दोस्तों संग रामगंगा नदी में नहाने के लिए गया था। युवक मोइस नहाते नहाते गहरे पानी में चला गया और डूब गया। साथ में नहा रहे दोस्तो ने शोर मचाकर लोगो को जमा किया। सूचना मिलते ही मोइस के परिजन और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। स्थानीय गोताखोरों की मदद से सोमवार देर शाम तक पानी में मोइस की तलाश की गई। अंधेरा होने के बाद गोताखोर पानी से बाहर निकल आए। जिसके बाद दूसरे दिन यानी मंगलवार को एसडीआरएफ की टीम और स्थानीय गोताखोरों ने पानी में डूबे मोइस को तलाश करने के लिए अभियान चलाया, लेकिन खबर लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका। उधर रामगंगा घाट पर सैकड़ों लोग युवक के मिलने के इंतजार में जमावड़ा लगाते हुए मौजूद रहे। हादसे के बाद युवक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। सर्च ऑपरेशन के दौरान कोतवाल प्रदीप कुमार, एसआई रमेश चंद्र समेत प्रशासनिक अफसर मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button