जालौन

समयबद्ध पठन पाठन एवं सोशल मीडिया का सीमित उपयोग करें : अशोक

एसआर पब्लिक स्कूल उरई में वार्षिक परीक्षा परिणाम का वितरण समारोह आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
उरई (जालौन)। मंगलवार को कालपी रोड, उरई स्थित अंग्रेजी माध्यम सीबीएसई विद्यालय एसआर पब्लिक स्कूल में शिशु कक्षा से लेकर कक्षा 11वीं तक के छात्र-छात्राओं का वार्षिक परीक्षा परिणाम अत्यंत उत्साह और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रश्मि शुक्ला द्वारा छात्र-छात्राओं की प्रगति रिपोर्ट की विस्तृत आख्या के साथ किया गया, जिसमें उन्होंने बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष बल दिया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक अशोक कुमार राठौर ने उपस्थित अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार साधना के लिए साधनों की आवश्यकता होती है, उसी प्रकार बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए समयबद्ध पठन-पाठन, सोशल मीडिया का सीमित एवं सकारात्मक उपयोग तथा स्वाध्याय अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इसमें विद्यालय के साथ-साथ अभिभावकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है, जिससे बच्चे सही दिशा में आगे बढ़कर परिवार, समाज एवं राष्ट्र की सेवा कर सकें। कार्यक्रम के दौरान वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्री-प्राइमरी, प्राइमरी, जूनियर, कक्षा 9 एवं कक्षा 11 में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के साथ-साथ शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करने वाले छात्र-छात्राओं को भी विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया। विद्यालय में वर्ष भर आयोजित विभिन्न सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों एवं खेल प्रतियोगिताओं जैसे कबड्डी, खो-खो, हॉकी, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, शॉटपुट, जैवलिन तथा फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अभिभावक मुन्ना लाल चंसौलिया ने की। अंत में विद्यालय के चेयरपर्सन रमाकांत द्विवेदी ने सभी उपस्थित अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य राघव गुप्ता, वरिष्ठ शिक्षक एम. एच. खान एवं रमेश चन्द्र प्रजापति द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा, जिसके लिए अंत में विद्यालय प्रबंधक अशोक कुमार राठौर ने सभी का उत्साहवर्धन किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button