जालौन

जालौन में 100 साल पुरानी जर्जर इमारत की दुकानें सील

कोर्ट के आदेश पर प्रशासन की कार्रवाई

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
जालौन। नगर में बड़ी माता मंदिर जाने वाले मार्ग पर स्थित लगभग 100 वर्ष पुरानी जर्जर इमारत में संचालित आधा दर्जन से अधिक दुकानों को मंगलवार को कोर्ट के आदेश पर स्थानीय प्रशासन ने सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान एसडीएम, सीओ, नगर पालिका के अधिकारी एवं भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा।
बताया गया कि उक्त इमारत डॉ. सुरेश साहनी की है, जिसमें वर्षों से कई व्यापारी किराए पर दुकानें संचालित कर रहे थे। इमारत की स्थिति बेहद जर्जर होने के कारण गृह स्वामी द्वारा पूर्व में ही दुकानदारों को दुकान खाली करने के लिए कहा गया था, लेकिन व्यापारियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया।इसके बाद गृह स्वामी ने न्यायालय का सहारा लिया, जहां इमारत के गिरने से संभावित हादसे की आशंका को गंभीरता से लिया गया। जांच में मामला सही पाए जाने पर कोर्ट ने दुकानों को खाली कर व्यापार बंद करने के आदेश दिए।
स्थानीय प्रशासन ने भी दुकानदारों को एक सप्ताह का समय देकर दुकान खाली करने के निर्देश दिए थे, लेकिन आदेश का पालन नहीं किया गया। इसके बाद मंगलवार को एसडीएम हेमंत पटेल, सीओ शैलेंद्र बाजपेई, नगर पालिका के ईओ सुशील दोहरे सहित प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर दुकानों को सील करते हुए व्यापारिक गतिविधियां बंद करा दीं।प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जर्जर इमारत में किसी भी प्रकार का संचालन जन-जीवन के लिए खतरा बन सकता है, इसलिए सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की गई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button