जालौन

कंझारी विद्यालय में परीक्षा परिणाम व पुस्तक वितरण कार्यक्रम आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
रामपुरा (जालौन)। विकास खंड रामपुरा के ग्राम कंझारी, न्याय पंचायत बहादुरपुर स्थित विद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर परीक्षा परिणाम घोषणा एवं निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को उनके वार्षिक परीक्षा परिणाम बताए गए तथा नई कक्षाओं के लिए पाठ्यपुस्तकें वितरित की गईं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रामपुरा ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी मुक्तेश कुमार गुप्ता उपस्थित रहे। उनके साथ ग्राम प्रधान गुड्डी देवी ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों को नई कक्षाओं में प्रवेश दिलाते हुए उन्हें नई किताबें प्रदान की गईं। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक मनोज गुप्ता, अनिल कुमार गुप्ता, जितेंद्र सिंह, प्रशांत निरंजन, राम मोहन बाजपेई, मोहम्मद परवेज कुरैशी, कृपा शंकर, गुलाब सिंह सेंगर, प्रेमलता, अजीत प्रताप सिंह, शिवनाथ सिंह, रामखेलावन सिंह तथा आनंद ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और नियमित अध्ययन के महत्व के बारे में बताया। मुख्य अतिथि मुक्तेश कुमार गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण जैसी योजनाएं विद्यार्थियों को आगे बढ़ने में मददगार साबित हो रही हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने और उन्हें नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाले बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। पूरे कार्यक्रम का संचालन सुव्यवस्थित ढंग से किया गया और सभी ने नए शैक्षणिक सत्र के सफल एवं उज्ज्वल होने की कामना की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button